Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में खुलेंगे 9 नए सब-हेल्थ सेंटर, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं...

हरियाणा में खुलेंगे 9 नए सब-हेल्थ सेंटर, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत

चंडीगढ़, 21 अगस्त 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा सरकार ने राज्य के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 9 नए सब-हेल्थ सेंटर स्थापित करने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही एक मौजूदा सब-हेल्थ सेंटर को अपग्रेड कर प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) बनाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद ग्रामीण स्वास्थ्य नेटवर्क के विस्तार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। नए 9 केंद्रों में से 7 नूंह जिले में स्थापित किए जाएंगे। नूंह जिले के रानीका, देवला नंगली, महूं, गौधोला, लाफूरी, बड़ेड़ और चिला गांवों में नए सब-हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा रेवाड़ी जिले के भंडोर और सिरसा जिले के मोचीवाली गांव में भी एक-एक सब-हेल्थ सेंटर खोला जाएगा।

रांसिका का स्वास्थ्य केंद्र बनेगा PHC

गुरुग्राम जिले के रांसिका गांव में मौजूदा सब-हेल्थ सेंटर को अपग्रेड कर प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को डॉक्टरों, प्राथमिक जांच सुविधाओं और 24 घंटे प्राथमिक आपातकालीन सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नूंह में खोले जाने वाले नए केंद्रों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित टीकाकरण और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं गांवों के नजदीक उपलब्ध होंगी। सरकार के इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को छोटी और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़े शहरों या अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता कम होगी। सरकार का उद्देश्य गांव स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर लोगों को उनके घरों के नजदीक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments