Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaविद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और नालसा योजनाओं के प्रति किया जागरूक

विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और नालसा योजनाओं के प्रति किया जागरूक

कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त:2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीकिता भारद्वाज ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के निर्देशानुसार उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति पिहोवा के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांधौली में पॉक्सो एक्ट एवं नालसा योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिवक्ता चरनजीत शर्मा ने विद्यार्थियों और उपस्थित प्रतिभागियों को बाल यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के प्रमुख प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के अधिकारों, यौन अपराधों से सुरक्षा तथा बाल पीड़ितों के लिए उपलब्ध कानूनी उपचार और सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को नालसा (बच्चों के लिए बाल-मित्र विधिक सेवाएं) योजना, 2024 तथा नालसा (दिव्यांगजनों के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2024 के संबंध में भी जागरूक किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments