Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabDA मामला: पंजाब सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट का नोटिस,...

DA मामला: पंजाब सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट का नोटिस, 31 अगस्त तक रिपोर्ट मांगी

चंडीगढ़, 21 अगस्त 2026 (दीपक दत्ता): पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता (DA) जारी करने से जुड़े मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह कार्रवाई सरकार द्वारा अदालत के आदेशों का कथित रूप से पूरी तरह पालन नहीं करने के आरोपों के बाद दायर की गई अवमानना याचिका पर हुई है।

सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि DA जारी करने से संबंधित मामले में कंप्लायंस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सरकार के पास 31 अगस्त तक का समय है।

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को DA जारी करने संबंधी हाईकोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं किया। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर अदालत का रुख किया।

अदालत ने सरकार की दलील को नोट करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है। इस दौरान सरकार को अपना जवाब और कंप्लायंस रिपोर्ट अदालत में पेश करनी होगी।

पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए DA लंबे समय से एक अहम मुद्दा बना हुआ है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से लंबित DA की किस्तें और बकाया जारी करने की मांग लगातार की जाती रही है।

अब 31 अगस्त को पंजाब सरकार द्वारा पेश की जाने वाली कंप्लायंस रिपोर्ट पर सभी की नजर रहेगी। हाईकोर्ट 27 अक्टूबर की सुनवाई के दौरान सरकार के जवाब और रिपोर्ट पर विचार करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments