Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उत्साह के साथ मनाया गया सद्भावना दिवस

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उत्साह के साथ मनाया गया सद्भावना दिवस

कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त:2026  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सेक्टर-30 में सद्भावना दिवस उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हिंदी प्रवक्ता शिवकुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति, एकता और सद्भावना के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समाज में आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लड्डू भी वितरित किए गए। संस्थान के स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को सद्भावना और एकता की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। वक्ताओं ने कहा कि समाज में शांति और एकता बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments