Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabजिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की ओर से 26 अगस्त को प्लेसमेंट...

जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की ओर से 26 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप

संगरूर, 24 अगस्त,2026 (जगदेव सिंह जग्गी): युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, संगरूर द्वारा एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ तालमेल कर 26 अगस्त 2026, बुधवार को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, संगरूर में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्री रविंदर सिंह ने बताया कि एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस की ओर से ग्रेजुएट सेल्स ट्रेनी, डेवलपमेंट मैनेजर, सीनियर एजेंसी मैनेजर और लाइफ मित्र के पदों के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। इन पदों के लिए लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएशन तक होनी चाहिए और आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्यूमे तथा शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी साथ लेकर प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि इंटरव्यू प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्लेसमेंट कैंप में इंटरव्यू के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का टीए या डीए देय नहीं होगा।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे रोजगार के इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी योग्यता के अनुसार उक्त पदों के लिए इंटरव्यू में शामिल हों।

प्लेसमेंट कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, संगरूर से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments