हंगरी, 24 अगस्त,2026 (जगदेव रंचना): भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानिज्सा ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। नौवें और अंतिम दौर में उन्होंने जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की को हराकर कुल 7 अंक हासिल किए।
सात अंक पर प्रणेश के साथ इजराइल के ओर ब्रोंस्टीन, यूक्रेन के आंद्रेई वोलोकिटिन और भारत के कार्तिक वेंकटरमन भी रहे, लेकिन बेहतर टाईब्रेक के आधार पर प्रणेश को विजेता घोषित किया गया।
तमिलनाडु के कराईकुडी के रहने वाले प्रणेश की रेटिंग 2673 है और अगस्त 2026 की (एफ.आई.ई.डी.) अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ रैंकिंग में वह 44वें स्थान पर हैं।
टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का भी शानदार प्रदर्शन रहा। नीलाश साहा 6.5 अंकों के साथ 10वें, जबकि नीतीश बेलुरकर, अजय संतोष पार्वथारेड्डी और सोहम भट्टाचार्य ने 6-6 अंक लेकर शीर्ष 23 में जगह बनाई।






