वॉशिंगटन, 25 अगस्त,2026 (जगदेव सिंह जग्गी): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केनैडा के साथ व्यापार वार्ता विफल होने के बाद टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी है। ट्रंप के मुताबिक, 1 जनवरी 2027 से कनाडा से आने वाली कारों, ट्रकों, ऑटो पार्ट्स और स्टील पर अमेरिकी टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जा सकता है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका में उत्पादन करने वाली कंपनियों पर यह टैरिफ लागू नहीं होगा। उन्होंने कनाडा की व्यापार नीतियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों में अमेरिका के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह विवाद दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर सहमति नहीं बनने के बाद बढ़ा है। कनाडा भी अमेरिकी वस्तुओं पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है।
वहीं, ऑटो उद्योग से जुड़े अधिकारियों ने ट्रंप की घोषणा पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन इतने ऊंचे टैरिफ से दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने की आशंका जताई है।






