भोपाल,25 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करते हुए ई-बस बेड़े में 10 नई बसें शामिल की गई हैं। इसके साथ शहर में चलने वाली ई-बसों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। यात्रियों को अब करीब 10 से 15 मिनट के अंतराल पर बसें मिलने की सुविधा होगी।
ई-बसें B35, B36 और B37 रूट पर कोलार, बैरागढ़ और अशोका गार्डन समेत प्रमुख इलाकों को जोड़ रही हैं। इनका किराया 7 से 40 रुपये तक निर्धारित किया गया है और सेवा सुबह 6:30 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर स्पेस और हाइड्रोलिक लिफ्ट की सुविधा के साथ सुरक्षा के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे भी लगाए गए हैं। (BCLL) भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की योजना भविष्य में भोपाल में कुल 100 ई-बसें संचालित करने की है।






