पंजाब, 25 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): लेक्चरर कैडर और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी.टेट) का आयोजन 6 सितंबर को एक ही दिन होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। कई उम्मीदवारों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, लेकिन तारीखों में टकराव के कारण उन्हें किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है।
अभ्यर्थियों ने बताया कि 6 सितंबर को लेक्चरर कैडर के फिजिक्स, हिंदी, पंजाबी समेत विभिन्न विषयों की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, जबकि इसी दिन सी.टेट भी आयोजित होगी। उनका कहना है कि दोनों परीक्षाओं की तैयारी में उन्होंने महीनों मेहनत की है।
उम्मीदवारों ने पंजाब सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि लेक्चरर कैडर परीक्षा की तारीख बदली जाए, ताकि अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल होकर रोजगार के अवसर से वंचित न हों।






