Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalई.वी.एम. में इंटरनेट कनेक्शन नहीं, ज्ञानेश कुमार ने बताई हकीकत

ई.वी.एम. में इंटरनेट कनेक्शन नहीं, ज्ञानेश कुमार ने बताई हकीकत

लखनऊ, 25 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ई.वी.एम. ) सरकारी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा बनाई जाती हैं और इनमें इंटरनेट, ब्लूटूथ या वाई-फाई कनेक्टिविटी नहीं होती।

लखनऊ दौरे के दौरान छात्रों से संवाद करते हुए कुमार ने चुनाव प्रक्रिया, ई.वी.एम. की विश्वसनीयता और युवा मतदाताओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर मिलने वाली सूचनाओं को साझा करने से पहले उनके स्रोत और सत्यता की जांच करने की अपील की।

उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव संविधान, कानून और निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत कराए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments