Wednesday, August 26, 2026
HomeWorld Newsअमेरिका में वीजा अपॉइंटमेंट पर असर, तारीखें बदलने की संभावना

अमेरिका में वीजा अपॉइंटमेंट पर असर, तारीखें बदलने की संभावना

 

वॉशिंगटन, 26 अगस्त 2026 (हर्षप्रीत कौर): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में जारी इमिग्रेशन सख्ती के बीच दुनिया भर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट को अस्थायी रूप से रोकने या पुनर्निर्धारित करने की खबर सामने आई है।

अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता के मुताबिक, दुनिया भर के सभी अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए वीजा सेवाओं के लिए अपॉइंटमेंट के समय और शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा।

विदेश विभाग ने 25 अगस्त को बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वीजा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसके चलते अलग-अलग देशों में वीजा अपॉइंटमेंट की तारीखों में बदलाव होने की संभावना है।

यह कदम ट्रंप प्रशासन द्वारा इमिग्रेशन और वीजा प्रक्रिया को सख्त करने के लिए की जा रही कार्रवाई के बीच सामने आया है। विदेश जाने या अमेरिका में पढ़ाई, नौकरी और अन्य उद्देश्यों के लिए वीजा का इंतजार कर रहे आवेदकों को नई अपॉइंटमेंट तारीखों से संबंधित अपडेट का इंतजार करना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments