Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaओ.बी.सी. मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष 29 अगस्त को फतेहाबाद में

ओ.बी.सी. मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष 29 अगस्त को फतेहाबाद में

फतेहाबाद,26 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष इंजी. सुनील सैन आगामी 29 अगस्त को प्रातः 9 बजे फतेहाबाद स्थित जिला भाजपा कार्यालय ‘उदय कमल’ में पहुंचेंगे। इस दौरान वे बीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ-साथ मोर्चा की बैठक भी लेंगे।
यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलदेव सैनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बलदेव सैनी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष इंजी. सुनील सैन कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे तथा ओबीसी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन देंगे। प्रदेशाध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि बैठक के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने को लेकर प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी।
आज की बैठक में जिला महामंत्री अशोक जाखड़, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री पवन प्रजापति, हवा सिंह, विजय जांगड़ा, मोहन सैनी, सुभाष चंदौरा, दर्शनलाल फतेहपुरी, चंद्रलाल सोनी, बलजीत सोनी, मोनू सरपंच उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments