Wednesday, September 2, 2026
HomeTechnologiesजियो हॉटस्टार ने बढ़ाया ग्लोबल दायरा

जियो हॉटस्टार ने बढ़ाया ग्लोबल दायरा

नई दिल्ली, 02 सितंबर, 2026 (राजेश कुमार): भारत के प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर में अपनी स्ट्रीमिंग सेवाएं शुरू की हैं।

इन देशों में दर्शकों को 12 से ज्यादा भाषाओं में 1.60 लाख घंटे से अधिक कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी हर साल 30 हजार घंटे से ज्यादा नया कंटेंट जोड़ने की योजना बना रही है।

जियो हॉटस्टार पर बिग बॉस के अलग-अलग भाषाई संस्करणों के साथ लाइव वोटिंग की सुविधा भी मिलेगी। कनाडा और ब्रिटेन के दर्शकों को 24×7 लाइव फीड का विकल्प भी दिया जाएगा।

प्लेटफॉर्म पर  क्रिमिनल जस्टिस, स्पेशल ऑप्स, असुर, आर्या जैसी वेब सीरीज, कई रियलिटी शोज और लोकप्रिय भारतीय फिल्में भी उपलब्ध होंगी।

विदेशी यूजर्स के लिए पहली बार त्रैमासिक सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किए गए हैं। कंपनी का लक्ष्य भारतीय दर्शकों के साथ-साथ दुनियाभर के दक्षिण एशियाई और भारतीय संस्कृति में रुचि रखने वाले दर्शकों तक पहुंच बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments