Thursday, September 3, 2026
HomeHaryanaप्रदेश में बनेंगे 582 ‘विलेज नॉलेज सेंटर’, ग्रामीणों को एक ही जगह...

प्रदेश में बनेंगे 582 ‘विलेज नॉलेज सेंटर’, ग्रामीणों को एक ही जगह मिलेंगी सुविधाएं

हरियाणा , 03 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों में भी शहरों जैसी बेहतर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। सरकार गांवों के विकास पर लगातार काम कर रही है और प्रयास है कि हर प्रकार की सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध हो।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को सचिवालय में स्टेट फाइनेंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अधिकारियों की ओर से नाबार्ड के सहयोग से प्रदेश में 582 विलेज नॉलेज सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। इस परियोजना पर कुल 514.53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके तहत प्रत्येक विलेज नॉलेज सेंटर पर लगभग 88.33 लाख रुपये खर्च होंगे।

इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को निर्देश दिए कि परियोजना के लिए आवश्यक फंडिंग की वित्तीय स्वीकृति प्राथमिकता के आधार पर जल्द प्रदान की जाए, ताकि योजना का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित हो सके।

विलेज नॉलेज सेंटर को गांव में एक ‘ऑल-इन-वन’ सहायता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां विकास एवं पंचायत विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी उपलब्ध रहेंगे। इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।

इन केंद्रों में मीटिंग रूम, सरपंच कार्यालय, सीएससी रूम, डिजिटल लाइब्रेरी और केयरटेकर रूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments