Thursday, September 3, 2026
HomePatialaपाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशों के दुष्प्रभावों से कराया जा...

पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशों के दुष्प्रभावों से कराया जा रहा जागरूक

पटियाला, 03 सितंबर,2026 (राजेश कुमार): पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के कुशल नेतृत्व तथा डीईओ (सेकेंडरी) शालू मेहरा, डिप्टी डीईओ रविंदरपाल शर्मा और जिला नोडल अधिकारी नीरू बाला की देखरेख में जिले के सभी हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी के तहत स्कूलों में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ जागरूकता कार्यक्रम 3 अगस्त से लागू किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेषज्ञों की टीम के माध्यम से एक विशेष पाठ्यक्रम तैयार करवाकर स्कूलों को उपलब्ध कराया गया है। इस पाठ्यक्रम में 9 डॉक्यूमेंट्री फिल्में, वर्कशीट, इंटरैक्टिव गतिविधियां और नशों से दूर रहने संबंधी शपथ शामिल हैं। स्कूलों में प्रत्येक गतिविधि को व्यवस्थित तरीके से करवाने के लिए शिक्षकों को लगभग एक सप्ताह का समय दिया जाता है।

पूरे अभियान की निगरानी के लिए स्कूल स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। जिला नोडल अधिकारी नीरू बाला ने बताया कि स्कूलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ जागरूकता कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के तहत दिखाई जा रही डॉक्यूमेंट्री फिल्मों में उन वास्तविक लोगों की कहानियां दिखाई गई हैं, जो जीवन में नशों की गिरफ्त में आने के बाद उससे बाहर निकलने में सफल रहे। इन वास्तविक घटनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है, जिसका उनके मन पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में प्रत्येक गतिविधि पूरी होने के बाद उसका रिकॉर्ड व्यवस्थित तरीके से तैयार किया जाता है और सेशन ट्रैकर फॉर्म पर अपलोड किया जाता है। कार्यक्रम की सफलता और गतिविधियों की निरंतर निगरानी के लिए समय-समय पर उच्च अधिकारियों द्वारा स्कूलों का निरीक्षण भी किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments