Thursday, September 3, 2026
HomeHaryanaप्रदेश में कॉलेज दाखिले की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ी

प्रदेश में कॉलेज दाखिले की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ी

कुरुक्षेत्र,3 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए स्नातक प्रथम वर्ष की सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 सितंबर 2026 करने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग को विभिन्न कॉलेजों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की ओर से प्रवेश पोर्टल को पुन: खोलने तथा तिथि बढ़ाने के अनेक अनुरोध प्राप्त हो रहे थे। कई विद्यार्थी तकनीकी कारणों या अन्य वजहों से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के समान अवसरों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह जनहितैषी कदम उठाया है।
विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार, सरकारी कॉलेजों, सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों तथा स्व-वित्तपोषित (सेल्फ-फाइनेंस) कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का कोई भी होनहार छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। तिथि बढ़ाए जाने से बचे हुए सभी पात्र छात्र अब 15 सितंबर 2026 तक पोर्टल पर अपनी प्रवेश प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना दाखिला सुनिश्चित करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments