Thursday, September 3, 2026
HomeEntertainmentवरुण धवन का नया अंदाज, खेत में की खेती

वरुण धवन का नया अंदाज, खेत में की खेती

मुंबई, 3 सितंबर, 2026 (हर्षलीन सिंह): बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्मों से अलग खेती को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खेत खरीदने की जानकारी देने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर खेत में काम करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में वरुण फावड़ा लेकर खेत में खुदाई करते और धान के खेत में पोज देते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने ‘खेती शुरू’ लिखा। उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और अभिनेता के इस नए अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

वरुण ने 19 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया था कि उन्होंने एक खेत खरीदा है। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन हाल ही में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े थीं। फिल्म का निर्देशन उनके पिता डेविड धवन ने किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments