केनैडा, 5 सितंबर, 2026 (राजेश कुमार): केनैडा के रोजगार बाजार में अगस्त के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश में 41,700 नौकरियां कम हुईं, जबकि बेरोजगारी दर 6.4 प्रतिशत पर स्थिर रही। इससे पहले जुलाई में 75,100 नौकरियों का इजाफा हुआ था।
अगस्त में सबसे ज्यादा असर फुल-टाइम रोजगार पर पड़ा, जिसमें करीब 35,900 नौकरियां घटीं। वहीं, सेवा क्षेत्र में लगभग 51,500 नौकरियों का नुकसान हुआ।
युवाओं के लिए स्थिति और चुनौतीपूर्ण रही। उनकी बेरोजगारी दर 0.3 प्रतिशत बढ़कर 12.9 प्रतिशत हो गई। रोजगार के कमजोर आंकड़ों के बाद कनाडाई डॉलर में भी गिरावट दर्ज की गई।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका की टैरिफ नीति और केनैडा की जवाबी कार्रवाई के चलते आने वाले समय में देश के रोजगार बाजार पर दबाव और बढ़ सकता है।






