Monday, September 7, 2026
HomeHaryana12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए डीएलएसए द्वारा गठित किए...

12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए डीएलएसए द्वारा गठित किए 6 बैंच

कुरुक्षेत्र,7 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  सितंबर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में लंबित मामलों का समाधान करने के उद्देश्य से बेंचों का गठन किया गया है।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि 12 सितंबर 2026 को जिला कुरुक्षेत्र कोर्ट परिसर में लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल की अध्यक्षता में 6 बैंचों का गठन किया गया है। इसके तहत एडीजे महावीर सिंह, फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश विवेक सिंगल, एडीजे देवेंद्र, न्यायाधीश ओमेश, जज आयुषी अरोड़ा की अध्यक्षता में अलग-अलग बैंचों का गठन किया गया है। इन बैंचों में एडवोकेट मन मोहन, एडवोकेट नरिंद्र रोहिल्ला, एडवोकेट निहाल गर्ग, एडवोकेट अमित सहरावत, एडवोकेट रजत शर्मा, एडवोकेट नन्वी सागर को अलग-अलग बैंचों का सदस्य बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments