Monday, September 7, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में 12 सितंबर तक बारिश का दौर, 11-12 को बढ़ेगी मानसूनी...

हरियाणा में 12 सितंबर तक बारिश का दौर, 11-12 को बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि

हरियाणा, 07 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 से 12 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 7 से 10 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

11 और 12 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार को हिसार 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments