Monday, September 7, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की एटीआर समय पर भेजें संबंधित...

समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की एटीआर समय पर भेजें संबंधित विभाग के अधिकारी:पंकज सेतिया

कुरुक्षेत्र,7 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि समाधान शिविर लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। इन शिविरों में जिला के नागरिकों की समस्याओं का समाधान अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की एटीआर संबंधित विभाग के अधिकारी समय पर भेजना सुनिश्चित करे।
जिप सीईओ पंकज सेतिया सोमवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में लोगों की समस्या का समाधान करने उपरांत बोल रहे थे। इससे पहले क्रिड व अन्य विभागों से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं को सुना। इनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और शेष समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन-जिन विभागों की शिकायतें पेंडिंग है, इन शिकायतों की एटीआर के लिए समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों कहा कि तय समय सीमा में एटीआर रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें। प्रशासन की तरफ से प्रत्येक सप्ताह के कार्य दिवस में सोमवार व वीरवार को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए न्यू लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक किया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविरों की रिपोर्ट ले रहे है।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे शिविरों का फायदा उठाएं। सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित समस्याओं को समयबद्ध तरीके से समाधान करें।जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से जल आपूर्ति, सडक़ मरम्मत, पेंशन संबंधित समस्याएं और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल रही। शिविर के दौरान नागरिकों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि समाधान शिविर के जरिए उनकी समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का मंच मिल रहा है। ऐसे शिविरों के आयोजन से न केवल प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत हो रहा है, बल्कि शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया भी सरल और त्वरित हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments