Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaभाजपा जिला सोशल मीडिया टीम की नियुक्तियां, जगदीप मोंगा बने जिला संयोजक

भाजपा जिला सोशल मीडिया टीम की नियुक्तियां, जगदीप मोंगा बने जिला संयोजक

फतेहाबाद, 09 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने संगठन को सोशल मीडिया के क्षेत्र में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला सोशल मीडिया संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री श्री गोपाल शर्मा से विचार-विमर्श तथा जिला प्रभारी श्री सुरेंद्र पूनिया एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री सोमबीर कटारिया की सलाह के अनुसार की गई हैं।
जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा द्वारा जारी नियुक्ति सूची के अनुसार जगदीप मोंगा को जिला सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राहुल सेठी, उमेश रघुवंशी तथा रमेश सनियाना को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया संगठन की गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तथा संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सौंपे गए दायित्व को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ निभाने का भरोसा दिलाया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments