Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaसरकार आलू की विभिन्न किस्मों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवा रही है:...

सरकार आलू की विभिन्न किस्मों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवा रही है: श्याम सिंह राणा

करनाल, 9 सितंबर,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार बागवानी विभाग के माध्यम से प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आलू की विभिन्न उन्नत एवं रोग प्रतिरोधी किस्मों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवा रही है।

करनाल के शामगढ़ स्थित आलू प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा कुफरी पुखराज, कुफरी मोहन, कुफरी ख्याति, कुफरी चिप्सोना और कुफरी फ्राईसोना जैसी उच्च उत्पादकता वाली किस्मों के अर्ली जनरेशन सीड और मिनीट्यूबर्स पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

श्री राणा ने बताया कि किसान बागवानी विभाग के आधिकारिक पोर्टल nursery.hortharyana.gov.in के माध्यम से घर बैठे इन बीजों की ऑनलाइन बुकिंग आसानी से कर सकते हैं। इन प्रमाणित एवं वायरस-मुक्त बीजों के इस्तेमाल से न केवल प्रति एकड़ आलू की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, बल्कि फसल की बेहतर गुणवत्ता के कारण किसानों को बाजार में अपनी उपज का प्रीमियम मूल्य भी मिल सकेगा। इससे उनकी शुद्ध आय में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने बताया कि इस केंद्र में अर्ली जनरेशन सीड (ईयर-3) के तहत कुफरी पुखराज किस्म का 1,276 क्विंटल सीड साइज, 298.5 क्विंटल अंडर साइज और 157 क्विंटल ओवर साइज बीज उपलब्ध है। इसी प्रकार अर्ली जनरेशन सीड (ईयर-4) में कुफरी मोहन किस्म का 255.5 क्विंटल सीड साइज, 9 क्विंटल अंडर साइज और 210 क्विंटल ओवर साइज बीज उपलब्ध है।

अर्ली जनरेशन सीड (ईयर-1) श्रेणी के तहत कुफरी चिप्सोना-1 का 1 क्विंटल अंडर साइज, कुफरी ख्याति का 2.5 क्विंटल सीड साइज और 20.5 क्विंटल ओवर साइज, जबकि कुफरी उदय का 0.5 क्विंटल ओवर साइज बीज किसानों के लिए उपलब्ध करवाया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि पी.टी.सी.एम.टी. श्रेणी में भी आलू के मिनीट्यूबर्स की पर्याप्त उपलब्धता है। इसमें कुफरी उदय के 25,000 नग, कुफरी चिप्सोना-1 के 8,000 नग, कुफरी हिमालिनी के 11,000 नग और कुफरी फ्राईसोना के 75,000 नग शामिल हैं।

किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार पोर्टल के माध्यम से समय रहते इन बीजों की बुकिंग सुनिश्चित कर सकते हैं। बीजों की उपलब्धता, बुकिंग प्रक्रिया, तकनीकी सहायता या अधिक जानकारी के लिए किसान विभाग के मोबाइल नंबर 8619199628 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments