बस्सी पठाना/मंडी गोबिंदगढ़/फतेहगढ़ साहिब/अमलोह, 10 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद के निर्देशों के अनुसार नगर परिषद बस्सी पठाना द्वारा नामदेव रोड के आसपास, नगर परिषद सरहिंद द्वारा वार्ड नंबर 10 और 15 में तथा नगर परिषद मंडी गोबिंदगढ़ द्वारा जी.टी. रोड के पास ज्ञानी ढाबा के आसपास सफाई करवाई गई। इसके अलावा अमलोह में भी विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद सरहिंद की अध्यक्ष श्रीमती आशा रानी, नगर परिषद बस्सी पठाना के अध्यक्ष राज पुरी, नगर परिषद मंडी गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष श्री हरप्रीत सिंह प्रिंस तथा नगर परिषद अमलोह की अध्यक्ष श्रीमती हरप्रीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत सफाई कार्यों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से इस अभियान के साथ अधिक से अधिक जुड़ने की अपील की।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि इस विशेष अभियान के तहत नगर परिषद को अपना सहयोग दें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।
इस अवसर पर सरहिंद से पावेल हांडा, अनीता रानी सहित नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।






