कुरुक्षेत्र, 10 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्टूबर-2026 के छात्र-अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं 24 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक प्रात: 9 बजे से सांय 3 बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थानों में संचालित करवाई जाएंगी। बाह्य प्रायोगिक परीक्षाओं हेतु बोर्ड कार्यालय द्वारा परीक्षकों तथा आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य हेतु ऑब्जर्वर की नियुक्तियां की जाएंगी। सभी संबंधित शिक्षण संस्थान डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) छात्र-अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाओं को निर्धारित शेड्यूल में संचालित करवाएं। सभी शिक्षण संस्थान ऑनलाइन अंक भरने, ड्यूटी चार्ट तथा दिशा-निर्देश पत्र हेतु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर विजिट करे।






