Wednesday, September 30, 2026
HomeHaryanaआयुर्वेद एवं योग से जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आयुष...

आयुर्वेद एवं योग से जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आयुष विभाग

कुरुक्षेत्र, 11 सितंबर 2026, (संजीव शर्मा): आयुर्वेद की स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षण की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा शुक्रवार को जिले में स्वास्थ्य एवं योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। महानिदेशक आयुष हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम जोगना खेड़ा में एक दिवसीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। डॉ. राजीव बीरवाल की देखरेख में आयोजित शिविर में 56 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। इस दौरान ग्रामीणों को आयुर्वेदिक चिकित्सा, ऋतुचर्या, संतुलित आहार एवं योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में एलएनजेपी अस्पताल के आयुष विंग में प्राणायाम सत्र आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता योग विशेषज्ञ मंजीत ढुल ने की। मरीजों एवं आमजन को विभिन्न प्राणायाम, ध्यान तथा सही श्वसन तकनीक के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
क्रम में डॉ तनवी द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धुराला में स्कूल हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।


जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ जीवनशैली एवं रोगों की रोकथाम पर विशेष बल देता है। आयुर्वेद, योग एवं प्राणायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आमजन तक सुलभ आयुष स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऐसी स्वास्थ्य एवं जागरूकता गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी।इसी के साथ आयुष विभाग द्वारा 12 सितंबर 2026 को आयुष ग्राम कलाल माजरा में नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments