Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह पुरुषोत्तमपुरा बाग में और कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रज्वलित...

मुख्यमंत्री नायब सिंह पुरुषोत्तमपुरा बाग में और कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रज्वलित करेंगे आशीर्वाद का दीया

कुरुक्षेत्र, 11 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए उपायुक्त निवास पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जनप्रतिनिधियों के साथ रूपरेखा तय की गई। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी व जिला अध्यक्ष रमेश सैनी शामिल रहे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।

          उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पुरुषोत्तमपुरा बाग में 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया प्रज्जवलित करेंगे। इसी दिन कार्यकर्ताओं द्वारा जिला के सभी 780 बूथों पर इस कायर्क्रम को बढ़ाते हुए दीया प्रज्जवलित करेगी। इसके साथ ही सभी तीर्थ स्थलों व अन्य स्थलों पर भी दीप प्रज्जवलित होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत हर विधानसभा में स्वच्छता कार्यक्रम के साथ की जाएगी। इसके अलावा ब्रह्मसरोवर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पुरुषोत्तम पुरा बाग में बनाए जाने वाली भव्य रंगोली का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद संध्या आरती में शामिल होंगे।

          उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पालिकाओं, पंचायतों, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा, क्योंकि जनभागीदारी के बिना कोई भी कार्यक्रम सफल नहीं माना जाता है। संध्या आरती के बाद रंगारंग कार्यक्रम और भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक दिन सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण करेंगे और उन आंगनबाड़ियों में सुधार के लिए कार्य किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments