Wednesday, September 30, 2026
HomeHaryanaप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रत्येक घर में एक दीया जलाकर देंगे आशीर्वाद:...

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रत्येक घर में एक दीया जलाकर देंगे आशीर्वाद: प्रवीन जोड़ा 


भूना, 12 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):
 भूना के विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी भूना मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनदीप योगी ने की जबकि मुख्य वक्ता जिला प्रधान प्रवीन जोड़ा थें जिला में आगामी 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक गति देने का आह्वान किया।
कार्यशाला में जिला प्रधान प्रवीन जोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रत्येक घर में एक दीया आशीर्वाद के रूप में जलाकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी।
प्रवीन जोड़ा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर अभियान की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यशाला में अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ-साथ जनहित के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक पूरे एक माह विशेष सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 18 अक्टूबर तक अभियान से संबंधित कार्यक्रमों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।


कंवल चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं को सम्मानित करने सहित समाजहित के विभिन्न कार्यक्रम शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा और संगठन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।
कार्यशाला में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनदीप योगी, नगर पालिका चेयरमैन अर्पणा पसरीजा, ब्लॉक समिति चेयरमैन महेंद्र सोड़, चेयरमैन राजबीर नहला, महामंत्री निक्का बागड़ी, चंद्रप्रकाश बोस्ती, पूनम सिंगला, कैलाश बंसल, विक्रम शर्मा, जिले सिंह जाखड़, फतेहसिंह नायक, सुगम वाल्मीकि, संजय भारद्वाज, सतबीर ढाका सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments