Wednesday, September 30, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पटियाला में स्वर्गीय सरदारनी इंदरजीत कौर...

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पटियाला में स्वर्गीय सरदारनी इंदरजीत कौर की अंतिम अरदास में की शिरकत

पटियाला/ हरियाणा, 13 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पटियाला में ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह की माता स्वर्गीय सरदारनी इंदरजीत कौर की अंतिम अरदास में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सरदारनी इंदरजीत कौर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. प्रभलीन सिंह और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उन्हें हौसला दिया। उन्होंने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परमात्मा से बिछड़ी आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में ईश्वर की इच्छा को स्वीकार करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments