Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaआशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर जलाए जाएंगे दीये...

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर जलाए जाएंगे दीये : एस.डी.एम. आकाश शर्मा

टोहाना, 14 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक उपमंडल में विभिन्न जागरूकता, जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा।  इस कार्यक्रम के तहत उपमंडल के प्रत्येक बूथ पर शाम के समय दीये जलाए जाएंगे तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

एसडीएम आकाश शर्मा ने सोमवार को अपने कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान को लेकर उपमंडल के अधिकारियों की बैठक लेते हुए 17 सितंबर को आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की प्रेरणादायक सफलता की कहानियाँ भी साँझा की जाएगी। इनके माध्यम से बताया जाएगा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त कर किस प्रकार आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद एवं जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले कार्यक्रम, लाभार्थियों से संवाद, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता गतिविधियां, युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बीडीपीओ, नायब तहसीलदारों एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों के दौरान प्राप्त होने वाली जन समस्याओं, मांगों एवं सुझावों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं तथा आमजन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित न रहे, बल्कि इसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना और लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय, जिम्मेदारी और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करते हुए अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में नायाब तहसीलदार अनिल कुमार, रशवेन्द्र सिंह, बीडीपीओ राहुल श्योकंद, ऋषभ सिंघल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments