फतेहगढ़ साहिब, 14 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला फतेहगढ़ साहिब में चल रहे ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत आज ब्लॉक खमाणों, खेड़ा और बस्सी पठाना में विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले करवाए गए। ब्लॉक खमाणों में एथलेटिक्स, फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले खेल नर्सरी गांव उच्चा जटाणा में, जबकि खो-खो और कबड्डी के मुकाबले गांव मानपुर में करवाए गए। इसी तरह ब्लॉक खेड़ा में टेनिस बॉल क्रिकेट के मुकाबले गांव हंसाली में और ब्लॉक बस्सी पठाना में टेनिस बॉल क्रिकेट के मुकाबले पुलिस लाइन महद्दियां में आयोजित किए गए।
यह जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी श्री हरपिंदर सिंह ने बताया कि ब्लॉक खमाणों के एथलेटिक्स के अंडर-17 आयु वर्ग की 100 मीटर (लड़कियों) प्रतियोगिता में मनरूप कौर ने पहला, कोमलप्रीत कौर ने दूसरा और इशवीन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-21 वर्ग की 100 मीटर (लड़कों) प्रतियोगिता में जगदीप सिंह ने पहला, जसकरण सिंह ने दूसरा और सहजप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।







