Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaउपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन आज करेंगे बिजली से संबंधित समस्याओं...

उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन आज करेंगे बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान

कुरुक्षेत्र 15 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): यू.एच.बी.वी.एन.के अधीक्षक अभियंता एमजी जिंदल ने कहा कि बिजली संबंधी उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निवारण के लिए विद्युत सदन यूएचबीवीएन में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन योगराज की अध्यक्षता में उपभोक्ता फोरम की एक बैठक 16 सितंबर 2026 को होगी। उपभोक्ता शिकायत फोरम की बैठक सेक्टर-8 एसई विद्युत सदन यूएचबीवीएन यूएचबीवीएन कुरुक्षेत्र में 15 सितंबर को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होगी।
अधीक्षक अभियंता एमजी जिंदल ने कहा कि इस बैठक में बिजली सम्बन्धित वह समस्याएं सुनी जाएगी, जिनका एसडीओ सहित स्थानीय अधिकारियों से मिलने उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते है। जिन उपभोक्ताओं के 2 वर्ष से पहले के केस बिजली चोरी संबंधी मुकदमे कोर्ट में लंबित है, सुनवाई दरबार में नहीं होगी। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि फोरम के समक्ष निर्धारित समय तक सेक्टर-8 विद्युत सदन में पहुंचकर बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र निवारण करवाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments