कुरुक्षेत्र 16 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से पंचायत भवन कुरुक्षेत्र में एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में 234 व्यक्तियों द्वारा उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव रमेश चौधरी ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी व महासचिव डॉ. सुनील कुमार के मार्गदर्शन तथा जिला रेडक्रॉस समिति के प्रधान एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के दिशा निर्देशन में कार्य कर रही जिला शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा अलिम्को भारत सरकार उपक्रम के सहयोग से 22 जून से 26 जून 2026 तक नापतोल शिविरों का आयोजन जुलाई माह में किया गया था। इसमें 234 व्यक्तियों को आईडेंटिफाई किया गया।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर 2026 को 52 बैटरी से संचालित तिपहिया साइकिल और 20 ट्राई साइकिल, 180 कान की मशीन, 40 व्हील चेयर, 2 व्हील चेयर कमबोर्ड के साथ, 5 चेयर कमबोर्ड के साथ, 1 सुगम्य केन,1 विजिवल किट, 5 कॉलर, 3 स्पाइनल स्पोर्ट, 1 रोलेटर, 90 छड़ी, 20 वाकर, 170 निब्रेश, 87 एलएस बेल्ट, 19 कुशन, 5 टीएलम्म किट, 24 कृत्रिम अंग कैलीपर्स को पंचायत भवन, कुरुक्षेत्र के सभागार में प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों ने इन नापतोल शिविर में अपना पंजीकरण कराया था वह अपने साथ रजिस्ट्रेशन स्लिप लेकर प्रात: 9 बजे तक पंचायत भवन आकर अपना सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिक को सर्वांगीण विकास और सुलभ जीवन व्यापक उपलब्ध करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इस शिविर के माध्यम से आम जनता तक इन सुविधाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।






