फतेहाबाद, 18 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रथम दिवस का मुख्य आकर्षण ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम रहा। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में दीये प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न शहरों के साथ-साथ गांवों में भी लोगों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। अनेक लोगों ने अपने घरों पर भी दीये प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने का अवसर देश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। देश विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य केंद्र एवं भाजपा शासित राज्यों की सरकारों की जनहितकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है। साथ ही समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी है।

प्रवीन जोड़ा ने कहा कि अभियान के दौरान जिलेभर में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक शहर और गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की जनसेवा एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान लोगों ने दीये प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। अभियान के शुभारंभ के साथ ही जिलेभर में आगामी दिनों में होने वाली सेवा गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।






