हिसार , 20 सितंबर 2026 ( संजीव शर्मा): हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना है।
मंत्री ने रविवार को हिसार में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके हर संभव समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों पर भी गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा और कल्याण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमों के अनुसार और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जनहित से जुड़े सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सोमवार से सेवा संकल्प अभियान के तहत हिसार में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।






