Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaसेवा संकल्प अभियान के तहत 36 जगहों पर नुक्कड़ नाटक से कही...

सेवा संकल्प अभियान के तहत 36 जगहों पर नुक्कड़ नाटक से कही नमो सेवा की अनकही कहानी:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 21 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कुरुक्षेत्र में 36 जगहों पर नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन किया गया। इन जगहों पर जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक में नमो सेवा अनकही कहानियां प्रस्तुत की गई। इसका कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग एवं हरियाणा कला परिषद द्वारा आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि इन नाटकों के माध्यम से उज्जवला योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, हर घर नल-हर नल में जल, एमएफएमबी, स्वच्छता और नशा मुक्ति सहित अनेक प्रकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक समाज को जागरूक करने का सबसे सशक्त माध्यम है, जो सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचता है। आज के युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर देश सेवा में अपना योगदान देना चाहिए और स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना चाहिए।


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि लाडवा विधानसभा के गांव कालीरानो, सुल्तानपुर, सौंटी, बीड़ सौंटी, बीड़ खैरी, अंटहेडी, बरगट जाटान, गजलाना, पटाक माजरा, रामकुंडी में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। शाहबाद विधानसभा के सरकारी स्कूल हरिपुर, सरकारी स्कूल चढूनी, सरकारी स्कूल जूनियर विंग चढूनी, खरींडवा, मार्कंडेश्वर मंदिर, सम्भालखी में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। थानेसर विधानसभा के सरकारी स्कूल मिर्जापुर, सेक्टर 13 मार्केट, नया बस स्टैंड, कुरुक्षेत्रा यूनिवर्सिटी, जिंदल पार्क, द्रोणाचार्य स्टेडियम, ब्रह्मसरोवर पर रक्तदान शिविर में, पुरुषोत्तमपुरा बाग, कुंती घाट और ब्रह्मसरोवर पर सीएम के कार्यक्रम से पहले प्रस्तुतियां दी गई। इसी तरह पिहोवा विधानसभा के सरस्वती घाट, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, सरस्वती घाट, बस स्टैंड, मार्किट एवं बाजार में प्रस्तुति दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments