Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaनई संपत्ति कर प्रणाली के तहत करदाताओं को दो माह तक पुरानी...

नई संपत्ति कर प्रणाली के तहत करदाताओं को दो माह तक पुरानी दरों के अनुसार भुगतान का विकल्प

कुरुक्षेत्र 21 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा 1 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार संपत्ति कराधान एवं दरों की नई प्रणाली 1 अगस्त 2026 से लागू की गई है। इसके तहत, संपत्ति के स्वामियों एवं अधिभोगियों को 1 अगस्त 2026 से दो माह की अवधि तक वर्ष 2013 की पुरानी अधिसूचना के अनुसार संपत्ति कर का भुगतान करने का विकल्प दिया गया है।
विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दो माह की निर्धारित अवधि के बाद सभी संपत्ति स्वामियों एवं अधिभोगियों को नई अधिसूचना के अनुसार ही संपत्ति कर का भुगतान करना होगा। जिन संपत्ति स्वामियों अथवा अधिभोगियों ने पहले ही संपत्ति कर का भुगतान कर दिया है, उन पर इस नई अधिसूचना का वित्तीय वर्ष 2026-27 तक कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस नई अधिसूचना का वित्तीय वर्ष 2025-26 तक की बकाया राशि और ब्याज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा तथा वित्त वर्ष 2025-26 तक की बकाया राशि और ब्याज यथावत बना रहेगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 से सभी संपत्तियों का संपत्ति कर निर्धारण नई अधिसूचना के अनुसार किया जाएगा। सभी कर दाता सरकार द्वारा दी गई निर्धारित समयावधि का लाभ उठाते हुए पुरानी दरों के अनुसार अधिक से अधिक संख्या में अपना संपत्ति कर जमा करवाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments