Tuesday, September 29, 2026
HomePunjabगुलाब सिद्धू के घर फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़...

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

बरनाला, 22 सितंबर, 2026 (जगजीत सिंह): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर हाल ही में हुई फायरिंग के मामले में बरनाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध हमलावरों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पुलिस के साथ मुठभेड़ गांव पखों कलां से धूड़कोट/पुलाड़ा लिंक रोड की ओर जाने वाली सड़क पर हुई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम की अगुवाई सीआईए स्टाफ हंडियाया के प्रभारी बलजीत सिंह चीमा कर रहे थे। मुठभेड़ के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया।

पुलिस पिछले कई दिनों से इन दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटियाला रेंज के डीआईजी आज दोपहर करीब 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देंगे।

गौरतलब है कि गुलाब सिद्धू को कुछ समय पहले कथित तौर पर फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। इन्हीं धमकियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस फायरिंग की घटना की जांच पुराने धमकी मामले और संभावित गैंगस्टर एंगल से भी कर रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments