पंजाब, 22 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब के मानांवाला रेलवे स्टेशन पर चल रहे मरम्मत और विकास कार्यों के चलते जालंधर कैंट–अमृतसर रेल सेक्शन से गुजरने वाली छह ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था 21 से 27 सितंबर तक लागू रहेगी।
निर्धारित बदलाव के तहत कुछ ट्रेनों को जालंधर कैंट–मुकेरियां–पठानकोट और पठानकोट–मुकेरियां–जालंधर कैंट के रास्ते चलाया जाएगा। इनमें पठानकोट–दिल्ली एक्सप्रेस, दिल्ली–पठानकोट एक्सप्रेस, भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, जम्मू तवी–भगत की कोठी एक्सप्रेस, टाटानगर–जम्मू तवी एक्सप्रेस और संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस शामिल हैं।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेल हेल्पलाइन 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। इससे रूट में बदलाव के कारण होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।






