Tuesday, September 29, 2026
HomePunjabलुधियाना में सॉलिड वेस्ट टेंडर को लेकर हंगामा

लुधियाना में सॉलिड वेस्ट टेंडर को लेकर हंगामा

लुधियाना, 22 सितंबर, 2026 (हर्षलीन सिंह): लुधियाना में नगर निगम के बहुचर्चित 1,408.66 करोड़ रुपये के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट टेंडर को लेकर मंगलवार को मेयर कैंप कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। सफाई सेवकों के साथ भाजपा नेताओं और पार्षदों ने टेंडर रद्द करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी ने भी टेंडर के खिलाफ करीब 12 किलोमीटर पैदल मार्च कर विरोध जताया। उनका आरोप है कि मौजूदा समय में करीब 1,000 रुपये प्रति टन में होने वाले काम के लिए नए टेंडर में 3,677 रुपये प्रति टन तक खर्च किया जाएगा।

भट्टी ने दावा किया कि परियोजना का बजट पहले 1,144 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर 1,408 करोड़ रुपये कर दिया गया। उन्होंने इसे नगर निगम पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बताते हुए टेंडर की निष्पक्ष जांच और रद्द करने की मांग की।

भाजपा नेताओं और पार्षदों ने भी मेयर को मांगपत्र सौंपकर टेंडर रद्द करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments