Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaराष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को बढ़ावा देने के लिए परख के अंतर्गत आईटीएमस...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को बढ़ावा देने के लिए परख के अंतर्गत आईटीएमस पोर्टल डेमो/प्रेजेंटेशन के लिए आवेदन आमंत्रित

कुरुक्षेत्र 23 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):   हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने के लक्ष्य के अनुरूप शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रकाश ((प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा एवं समग्र विकास के लिये ज्ञान का विश्लेषण) के तहत इंटीग्रेटेड टेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) पोर्टल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि प्रस्तावित आईटीएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रश्न बैंक मैनेजमेंट, टेस्ट क्रिएशन एंड मैनेजमेंट असेसमेंट, रिजल्ट प्रोसेसिंग, टाडा एनालिसिस, डैशबोर्ड, एमआईएस रिपोर्ट, यूजर मैनेजमेंट एवं टाडा सुरक्षा सहित विभिन्न मॉड्यूल को एकीकृत किया जाएगा। इससे परीक्षा एवं मूल्यांकन संबंधी कार्यों को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन, परिणाम विश्लेषण एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में आईटी/सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एजेंसी/फर्म/ऑर्गनाइजेशन से पोर्टल के विकास हेतु डेमो/प्रेजेंटेशन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं 2 अक्टूबर 2026 तक अपना नाम, संस्था का विवरण, संपर्क/अधिकृत प्रतिनिधि का विवरण डेमो/प्रेजेंटेशन के लिए बोर्ड की आधिकारिक ईमेल परखएटबीएसईएच.ओआरजी.इन पर भेज सकते है। यह डेमो/प्रेजेंटेशन किसी प्रकार का टेंडर, वर्क ऑर्डर अथवा अनुबंध नहीं माना जाएगा। बोर्ड के पास किसी भी एजेंसी के डेमो/प्रेजेंटेशन को स्वीकार/अस्वीकार करने अधिकार सुरक्षित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments