Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaगांव शादीपुर में स्कीम के अंतर्गत एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन

गांव शादीपुर में स्कीम के अंतर्गत एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन

कुरुक्षेत्र 23 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): बुधवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा के गन्ना अनुभाग द्वारा टीएमएस स्कीम के अंतर्गत गांव शादीपुर में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. प्रवीण कुमार जोशी, सहायक गन्ना विकास अधिकारी इंद्री द्वारा की गई। गोष्ठी के दौरान डॉ. प्रवीण कुमार जोशी द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं स्कीमों के बारे में किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
डॉ. सुरेंद्र कुमार कृषि विकास अधिकारी इंद्री द्वारा किसानों को गन्ने की प्लांटिंग का उचित समय, उन्नत किस्मों का चयन तथा गन्ने की विभिन्न सस्य क्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती करने तथा उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में पुनीत कुमार, कृषि सुपरवाइजर द्वारा गन्ने की फसल में होने वाली प्रमुख बीमारियों एवं कीटों की पहचान तथा उनके समेकित प्रबंधन के बारे में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। शुगर मिल भादसों के डॉ. जितेंद्र नयन द्वारा चीनी मिल की ओर से किसानों को उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।


किसान गोष्ठी का आयोजन प्रगतिशील किसान श्री अवतार सिंह के खेत पर किया गया। इस दौरान किसानों ने उनके खेत में लगाए गए 4 फीट पंक्ति दूरी वाले प्रदर्शनी प्लॉट का भी अवलोकन किया तथा गन्ने की वैज्ञानिक खेती एवं उचित पंक्ति दूरी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। गोष्ठी में उपस्थित किसानों ने कृषि विभाग द्वारा दी गई तकनीकी जानकारी की सराहना की तथा गन्ने की खेती में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने में रुचि दिखाई।
इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र प्रताप कृषि सुपरवाइजर, संजय कुमार कृषि सुपरवाइजर, पूनम कृषि निरीक्षक सहित विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments