Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaप्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बना...

प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बना सेवा सेतु शिविर:राजेश कुमार सोनी

लाडवा, 23 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  एस.डी.एम. लाडवा राजेश कुमार सोनी ने कहा कि सेवा सेतु शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को एक ही छत के नीचे बैठाया गया है।
एस.डी.एम. राजेश कुमार सोनी बुधवार को शिवाला रामकुंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित करके सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ किया। एस.डी.एम. राजेश कुमार सोनी ने कहा कि शिविर में कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों के लिए संबंधित प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देकर उन्हें समयबद्ध निपटाने का आश्वासन दिया गया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत लाडवा के ऐतिहासिक शिवाला रामकुंडी परिसर में आज सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लाडवा शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में प्रशासन द्वारा आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ कई सेवाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया गया। शिविर में बुजुर्गों की पेंशन से संबंधित आवेदनों का निपटारा किया गया, वहीं महिलाओं के लिए महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन लिए गए।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विश्व आयुर्वेदिक दिवस के उपलक्ष्य में किसानों को औषधीय एवं आयुर्वेदिक पौधे भी वितरित किए गए। इसके अलावा 500 रुपये में गैस सिलेंडर योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में देश के शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका प्रधान साक्षी खुराना, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ऋषिपाल भारद्वाज, तहसीलदार नमन धनिया, नायब तहसीलदार बलराज सिंह, नगरपालिका सचिव नीरज सैनी, प्रदीप सहगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता:डॉ. गणेश दत्त
मार्केट कमेटी लाडवा के चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त ने कहा कि ऐसे शिविर सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और प्रशासन का लक्ष्य है कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments