Monday, September 28, 2026
HomePunjabइफको द्वारा अमलोह में सहकारी कर्मचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

इफको द्वारा अमलोह में सहकारी कर्मचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

फतेहगढ़ साहिब, 24 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): इफको द्वारा अमलोह में सहकारी कर्मचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इफको के फील्ड अधिकारी हिमांशु जैन ने किसानों को कृषि में नवीनतम उर्वरकों के उचित एवं संतुलित उपयोग, जैविक खाद, समुद्री शैवाल आधारित उत्पादों, नैनो उर्वरकों आदि के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया।

श्री हिमांशु जैन ने बताया कि इफको ने 03 नवंबर 1967 को 40 सहकारी समितियों के साथ अपना सफर शुरू किया था और आज 40,000 सहकारी समितियों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी सहकारी संस्थाओं में से एक बन गई है। उन्होंने विभिन्न सहकारी समितियों के सचिवों से अधिक से अधिक गांव स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने में सहयोग देने की अपील की, ताकि गांवों में किसानों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके।

इस अवसर पर IFFDC से श्री सतिंदर सिंह और एमसी श्री दिलशाद मोहम्मद ने इफको के उन्नत बीजों और दवाइयों के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां तरुणेंदु सिंह, इंस्पेक्टर विनय सिंगला, दिनेश जोशी, प्रधान जसवंत सिंह, संतोष सिंह, भगत सिंह और योगेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments