Monday, September 28, 2026
HomePunjabएस.आई.आर. का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है पूरा: डिप्टी...

एस.आई.आर. का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है पूरा: डिप्टी कमिश्नर

मतदाता पंजीकरण और नियमों की अधिक जानकारी के लिए वोटर टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर किया जा सकता है संपर्क

संगरूर,24 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर, संगरूर पूनमदीप कौर ने बताया कि चुनाव विभाग और सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा SIR (Special Intensive Revision) का कार्य सुचारू तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला संगरूर के सभी मतदाताओं ने भी अपने दस्तावेज संबंधित BLOs के पास समय पर जमा करवाकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि 13 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद प्राप्त दावों और आपत्तियों का संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (EROs) द्वारा 8 अक्टूबर 2026 तक निपटारा किया जाएगा। इसके लिए सभी EROs को आयोग के निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर Notice & Hearing Phase का कार्य पूरा करने की हिदायत दी गई है। साथ ही विधानसभा क्षेत्रवार SIR के इस चरण के तहत लंबित मामलों को निपटाने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं।

मतदाता पंजीकरण और नियमों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए वोटर टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments