Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता और...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता और सत्य प्रकाश गर्ग की पत्नी के निधन पर जताया शोक

कुरुक्षेत्र 24 सितंबर,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता और समाजसेवी सत्य प्रकाश गर्ग की पत्नी के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को कुरुक्षेत्र के सेक्टर-8 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह डॉ. ऋषि पाल मथाना के निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने डॉ. मथाना के पिता ज्ञानचंद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
उन्होंने कहा कि एक पिता का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्व. ज्ञान चंद  एक नेक और समाजसेवी व्यक्ति थे, उनका जाना समाज के लिए भी क्षति है।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इससे पहले कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के पूर्व प्रधान एवं समाज सेवी सत्यवप्रकाश गर्ग के निवास पर उनकी धर्मपत्नी कमला रानी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी सहित अन्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments