कुरुक्षेत्र, 25 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन 28 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे नए लघु सचिवालय के सभागार में किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक को देखते हुए 28 सितंबर को कोई भी अधिकारी अवकाश पर ना रहे और सभी अधिकारी 28 सितंबर को सुबह 10.45 बजे नया लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करे।






