Monday, September 28, 2026
HomePatialaपटियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी, ए.टी.एम. को निशाना बनाने वाले दो आरोपी...

पटियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी, ए.टी.एम. को निशाना बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पटियाला, 26 सितंबर, 2026 (बलजीत सरना): पटियाला में कुछ दिन पहले चोरों द्वारा एक ए.टी.एम. को निशाना बनाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पिछले काफी समय से संबंधित ए.टी.एम. की रेकी कर रहे थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए  डी.एस.पी. संजीव सिंगला ने बताया कि सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज में इन युवकों को ए.टी.एम. की रेकी करते हुए देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों की पहचान की और उनकी तलाश शुरू की।

पुलिस ने कथित तौर पर वारदात में शामिल तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके तीसरे साथी की तलाश अभी जारी है।

पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments