Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सुना

गुरुग्राम, 27 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के 138वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री ने खेलों के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भी लगाए और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने युग बॉक्सर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 स्वर्ण पदक तथा थाईलैंड में एशियन गोल्ड मेडल जीतने, निकिता सहरावत को अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल करने और सुबोध भट्ट को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 3 स्वर्ण तथा 2 कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

निशांत दहिमा को राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं में 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक, सचिन को राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक तथा प्रिया यादव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक हासिल करने की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं, सृष्टि ने सीनियर विश्व चैंपियनशिप में चार बार पदक जीतकर और विवेक भारद्वाज ने तुर्की के इस्तांबुल में ग्लोबल ग्रैपलिंग सीरीज रेसलिंग में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, हरियाणा विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, पूर्व मंत्री जे.पी. दलाल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments