Monday, September 28, 2026
HomePunjabगांव रामपुरा जवाहरवाला में विभिन्न पार्टियों को झटका, 50 परिवार आम आदमी...

गांव रामपुरा जवाहरवाला में विभिन्न पार्टियों को झटका, 50 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

लहरागागा, 28 सितंबर,2026 (हर्षलीन सिंह): विधानसभा हलका लहरागागा के गांव रामपुरा जवाहरवाला में आम आदमी पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब गांव के करीब 50 परिवार विभिन्न पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। यह कार्यक्रम पंचायत सदस्य जसविंदर सिंह के निवास पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों और गणमान्य व्यक्तियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी में शामिल हुए प्रत्येक साथी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उनकी सेवाओं का पार्टी तथा हलके की बेहतरी के लिए उचित ढंग से उपयोग किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रदेश का हर वर्ग प्रभावित है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों और पारदर्शी कार्यशैली के कारण लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने आम लोगों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि ‘आप’ सरकार ने लोगों की मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए जमीनी स्तर पर काम किया है। विधानसभा हलका लहरागागा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है।

बरिंदर कुमार गोयल ने पार्टी में शामिल हुए परिवारों से अपील की कि वे पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के साथ-साथ जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से गांव रामपुरा जवाहरवाला सहित पूरे हलके में आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी।

इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए परिवारों ने कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने पार्टी की मजबूती और हलके के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा भी दिया।

इस अवसर पर जगसीर सिंह, जगजीत सिंह, बब्बलजीत सिंह, गगनदीप सिंह, गुरपीत सिंह, सतनाम सिंह, कुलविंदर सिंह, सुखचैन सिंह, जग्गी सिंह, गुरदर्शन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग और महिलाएं आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments